आज की पोस्ट में हम एक वायरल वीडियो की चर्चा करेंगे, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से चर्चा में है। हाल ही में, हमें व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक साधारण मेकअप ट्यूटोरियल दिखाया गया था, जो कुछ ही पलों में डरावना हो जाता है। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान तेजी से खींचा, लेकिन इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है यह आज हम आपको बताते है।
Party Makeup by Nikki Real Video:
‘पार्टी मेकअप बाय निक्की’ एक सामान्य मेकअप ट्यूटोरियल के रूप में शुरू होता है, लेकिन जल्दी ही डरावना बन जाता है। जैसे ही निक्की अपनी मेकअप रूटीन दिखा रही होती हैं, स्क्रीन के बाईं ओर अचानक अंधेरे का एक सीसीटीवी फुटेज दिखने लगता है। इसके बाद निक्की सीधे कैमरे की ओर घूरती हैं, और बैकग्राउंड में डरावनी धुन चलने लगती है। कुछ क्षणों बाद, वह मेज पर अपना सिर जोर-जोर से पटकने लगती हैं, जिससे खून चारों ओर बिखर जाता है।
वीडियो का अंत निक्की को बेहोश अवस्था में दिखती है। उनकी आंख सूज चुकी होती है, चेहरा खून से लथपथ और एक आंख बार-बार झपक रही होती है।
Party Makeup by Nikki Real or Fake
हमारे रिव्यु के अनुसार ‘पार्टी मेकअप बाय निक्की’ वीडियो असली नहीं है। कुछ लोगों ने दावा किया कि निक्की पर किसी भूत का साया है, लेकिन यह वीडियो 2014 में ‘द 15 एक्सपीरियंस’ नामक एक यूजर द्वारा अपलोड किया गया था। उन्होंने इसे एक भुतहा जगह पर हुई असामान्य घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज बताया था। हालांकि, यह वीडियो काल्पनिक है।
‘द 15 एक्सपीरियंस’ चैनल ने दर्शकों को एक वेबसाइट पर जाने को भी कहा था, जो अब बंद हो चुकी है। वेबसाइट पर भी इसी तरह के फाउंड फुटेज-शैली के डरावने वीडियो थे। जो काल्पनिक कहानियों पर आधारित थे।
इसके अलावा, निक्की की पहचान हैती-अमेरिकी अभिनेत्री और लेखिका नकिया सीक्रेस्ट के रूप में हुई है। 2014 में उनकी एक ट्वीट ने पुष्टि की कि यह वीडियो काल्पनिक था। फिलहाल नकिया स्वस्थ और सुरक्षित हैं।